ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

सरकार बनते ही पहले 125 दिनों में यह काम करेंगे नरेंद्र मोदी, अंतिम रैली में कहा ....कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में कर ली डबल PhD

30-May-2024 02:33 PM

By First Bihar

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सातवें चरण के अंतिम दिन अपनी आखरी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PhD कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी नहीं बख्शा। पीएम मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। इसके अलावा उन्होंने 125 दिनों का एजेंडा भी पेश किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 60 साल तक कांग्रेस ने जो कारनामें किए हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PhD कर ली है और अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। यहां तो आमने-सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं, दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे। 


इसके आलावा पीएम ने कहा कि "मोदी ने एक संकल्प लिया है कि वो दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण किसी को भी छीनने नहीं देगा। ये कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले मेरी इस कोशिश से भी भड़के हुए हैं। इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड SC-ST, OBC का आरक्षण छीनने का रहा है। ये संविधान की भावना का, बाबा साहब अंबेडकर की भावना का अपमान कर रहे हैं। ये दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर उसे सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं। मोदी ने इनकी इस सबसे बड़ी साजिश से पर्दा उठा दिया है। इसलिए ये बौखलाए हुए हैं और मोदी को लगातार नई-नई गालियां देते रहते हैं।"


उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि, "चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही तीसरे टर्म में अगले 125 दिन में क्या होगा, सरकार क्या करेगी, सरकार कैसे करेगी, सरकार किसके लिए करेगी, सरकार कब तक करेगी, इसके रोड मैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए केंद्रीत किए गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं इसकी भी रूपरेखा खींची जा चुकी है।"