ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सारण जिले से राहत की खबर, 12 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी

सारण जिले से राहत की खबर, 12 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी

12-Apr-2020 11:18 AM

SARAN : कोरोना महामारी के बीच राहत की खबर सारण जिले से। सारण जिले में 12 संदिग्धों के रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि सारण जिला प्रशासन ने की है। 


सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक जिले में अब तक 202 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है और केवल एक शख्स का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिस शख्स का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है वह इशुआपुर का रहने वाला है। जिला प्रशासन लगातार उसके संपर्क में आए लोगों का टेस्ट करा रही है लेकिन उसमें से ज्यादातर के रिपोर्ट नेगेटिव आ चुके हैं।


आपको बता दें कि सारण जिला सीवान से सटा हुआ है। सीवान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा के सामने आए हैं लिहाजा सारण जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सारण जिला प्रशासन लगातार बाहर से आए लोगों का टेस्ट करा रहा है और अब 12 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिले के डीएम और एसपी ने राहत की सांस ली है।