अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Nov-2020 02:08 PM
PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री आवास में चल रही एनडीए की बैठक खत्म हो गई है और विधानमंडल दल की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे हैं. राजभवन पहुंचकर नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
126 विधायकों का समर्थन
इसके पहले एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुना लिया गया. बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक के तौर पर भेजे गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में एनडीए के सभी घटक दलों ने नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगा दी. मुख्यमंत्री और राज्यपाल फागू चौहान के सामने सरकार बनाने का दादा पेश कर रहे हैं और राजभवन की तरफ से तय वक्त के मुताबिक वह शपथ लेंगे. उनके साथ कैबिनेट के अन्य चेहरे भी शपथ लेंगे माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह राज भवन में सोमवार को आयोजित किया जाएगा. नीतीश कुमार ने 126 विधायकों को समर्थन पत्र राज्यपाल का सौंपा है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली है.एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह नीतीश को समर्थन कर रहे हैं.
कब-कब बने नीतीश कुमार सीएम
नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 को पहली बार सीएम बने थे, लेकिन बहुमत के अभाव में 7 दिन में उनकी सरकार गिर गई. 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार सीएम बने. 26 नवंबर 2010 में तीसरी बार सीएम बने. लेकिन 2014 में सीएम पद से इस्तीफा दिया, फिर 22 फरवरी 2015 को चौथी बार सीएम बने. 20 नवंबर 2015 को 5वीं बार और महागठबंधन से अलग होकर 27 जुलाई 2017 को 6वीं बार सीएम बने. अब सातवीं बार सीएम बनने की तैयारी हो चुकी है.