बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम
14-Jul-2021 05:51 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: सरैया SBI लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैंक से 6.82 लाख रुपये की लूट मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लूटी गयी रकम, हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया है।
मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित स्टेट बैंक की शाखा में बीते दिनों हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान अपराधियों ने 6 लाख 82 हजार रुपये लूट लिए थे। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख अपराधी लूटे गये कैश लेकर फरार हो गये। इस मामले खुलासा आज पुलिस ने किया है। इसकी जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर एसपी जयंतकांत ने बताया कि सरैया बैंक लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।
सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा बाजार के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपराधियों ने हथियार कर बल पर तकरीबन 6 लाख 82 हज़ार की लूट की घटना को अंजाम दिया था और दहशत फैलाने के उद्धेश्य से फायरिंग की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था।
जो अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थे इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली की अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और 6 अपराधियों को धड़ दबोचा। जिसके बाद अपराधियों के पास से लूटी गई रकम, हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।