ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / KAIMUR CRIME: शराब माफिया से सांठ-गांठ के आरोप में हटाए गए उत्पाद अधीक्षक,...

KAIMUR CRIME: शराब माफिया से सांठ-गांठ के आरोप में हटाए गए उत्पाद अधीक्षक, छापेमारी टीम को भी किया गया सस्पेंड

10-Dec-2024 08:30 PM

By First Bihar

KAIMUR: शराब माफिया से पुलिस की सांठ-गांठ की बात आए दिन उठती रहती है लेकिन इसकी सच्चाई सामने नहीं आ पाती है। लेकिन इस बार कैमूर में सच्चाई निकलकर सामने आई है। उत्पाद अधीक्षक को शराब माफिया से सांठ-गांठ के आरोप में पद से हटा दिया गया है वही छापेमारी टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 


बता दें कि 7 दिसंबर को कैमूर के मोहनियां चेकपोस्ट से 14 किलोमीटर दूर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तरफ छज्जुपुर पोखड़ा, थाना-दुर्गावती, मोहनियाँ, कैमूर में मद्यनिषेध टीम पर कथित वाहन जांच के दौरान हमला किये जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आयुक्त उत्पाद, रजनीश कुमार सिंह ने मुख्यालय स्तर से संयुक्त दल का गठन कर मामले की गहन जांच करवाई। जांच दलने प्रथम दृष्टया पाया कि कैमूर के मद्यनिषेध जाँच टीम द्वारा ऐसे कृत्य किये गये है, जो उनके आचरण एवं कार्यकलाप को संदेह में लाता हैं। 


पूरे मामले की समीक्षा के बाद आयुक्त उत्पाद, रजनीश कुमार सिंह ने वहाँ के प्रभारी अधीक्षक मद्यनिषेध, शैलेन्द्र कुमार को कर्त्तव्य में लापरवाही एवं दोषी कर्मियों को बचाने और मुख्यालय को भ्रामक प्रतिवेदन भेजने के आरोप में पद से हटा दिया। वही कैमूर के छापेमारी दल में शामिल दो सहायक अवर निरीक्षक रामानन्द प्रसाद, संजय कुमार सिंह, मद्यनिषेध सिपाही अनिल कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इन सभी पर स्थानीय तस्करों से मिली भगत का आरोप है। शैलेन्द्र कुमार, प्रभारी अधीक्षक मद्यनिषेध से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


वही आयुक्त उत्पाद ने सभी मद्यनिषेध कर्मियों को अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करने का निर्देश दिया। यह भी कहा गया है कि तस्करों से मिलीभगत करने वाले एवं मद्यनिषेध कानून लागू करने में आम लोगों को अनावश्यक परेशान करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।