मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
28-Feb-2022 03:40 PM
PATNA: बिहार में शराब रोकने के लिए सारे जतन करके हार चुकी नीतीश सरकार ने नया दांव चला है. सरकार ने ये एलान किया है कि अब शराबियों को जेल नहीं भेजा जायेगा. शराब पीकर गिरफ्तार हुआ आदमी अगर ये बता देता है कि उसने शराब कहां से और किससे खरीदी थी तो सरकार उसे जेल नहीं भेजेगी. वैसे सरकारी अमले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शराब मामले में सुप्रीम कोर्ट के सख्त तेवर से सत्ता में बैठे लोग सकते में हैं, लिहाजा आनन फानन में नियम-कायदे बदलने के एलान किये जा रहे हैं।
सरकार का एलान
बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से आज बकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर इसका एलान किया गया. मद्य निषेध विभाग के आयुक्त कृष्ण कुमार ने मीडिया को बताया कि अगर शराब पीने वाला कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसे रियायत दी जायेगी. अगर गिरफ्तार होने के बाद अगर वह ये बता देता है कि उसने शराब कहां से लाया है तो उस ठिकाने पर छापेमारी होगी. अगर उस छापेमारी में शराब बेचने वाला पकड़ा जाता है तो शराब पीकर गिरफ्तार हुए व्यक्ति को छूट दी जायेगी।
गौर से पढ़िये सरकार क्या कह रही है
सरकार ये कह रही है कि शराब पीने वाले की सूचना पर अगर बेचने वाला पकड़ा जाये तो सरकार छूट देगी. शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद शराब पीने वाले को जेल नहीं भेजा जायेगा. यानि अगर शराब पीने वाले ने बेचने वाले का नाम पता बताया और उसके बाद भी कारोबारी गिरफ्तार नहीं हुआ तो राहत नहीं मिलेगी।
जानिये क्यों लिया गया ये फैसला
ये फैसला क्यों लिया गया इसकी जानकारी भी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने ही दे दी. विभाग के आय़ुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकार ने करीब चार लाख लोगों को शराब पीने के आरोप में जेल भेज दिया है. अब सरकार चाहती है कि उन्हें सजा नहीं सुधार का मौका दिया जाये. जो शराब बेच रहा है उसे सरकार गिरफ्तार करना चाहती है, शराब पीने वालों को नहीं. समाज सुधार के लिए सरकार ने ये नया फैसला लिया है जो अभी से ही अमल में आ जायेगा।