घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
26-Jul-2023 07:58 PM
By First Bihar
SUPAUL: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे है और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज आ रहे हैं। जहरीली शराब पीने से लोगों की जान भी जा रही है। इसके बावजूद लोग इसे हाथ लगाते हैं और असमय काल के गाल में समा जाते है। ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है जहां शराब पीने से राघोपुर निवासी एक आदिवासी युवक की मौत हो गयी है।
सदर अस्पताल के डॉक्टर ने शराब पीने की बात की पुष्टि कर दी है। तबीयत बिगड़ने के बाद रणधीर उरांव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी है। आदिवासी समाज से आने वाले रणधीर उरांव की मौत की खबर मिलने के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामला सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के टेकुना पंचायत का है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि बीते सोमवार की रात रणधीर ने शराब पी ली थी। अगले दिन सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गयी। उल्टी और दस्त होने के बाद पहले पास के क्लिनिक में दिखाया गया। लेकिन जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी तब उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के बाद वहां के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सुपौल सदर अस्पताल के डॉक्टर विमल ने बताया कि ज्यादा शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई है। डॉ. विमल ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में ही सदर अस्पताल लाया गया था। आदिवासी युवक की शराब पीने से मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्मार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।