बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
22-Jul-2023 06:17 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही बेचने वाले अपने आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है और आरजेडी नेता के बेटे से जुड़ा है। जिसे पुलिस ने दारू पार्टी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गुरफ्तार युवक की पहचान राजद नेता निरंजन यादव के बेटे सौरभ के रूप में हुई है। जिसे शराब पार्टी करते पुलिस ने पकड़ा है। मामला खगड़िया का पसराहा थाना क्षेत्र का है। जहां तेहाय गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म में सौरभ दारू और मुर्गा पार्टी कर रहा था। तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी।
फिर क्या था मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे शराब पीते धड़ दबोचा। गिरफ्तार सौरभ राजद नेता निरंजन यादव का बेटा और जिला परिषद सदस्या का देवर भी है। बेटे की गिरफ्तारी को लेकर निरंजन यादव ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने राजनीतिक षड्यंत्र रचकर उनके बेटे को फंसाया है।
इधर पुलिस ने जब ब्रेथ एनलाइजर से जांच की तो यह पुष्टि हो गयी कि सौरभ ने शराब पी रखी थी। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। राजद नेता के बेटे की गिरफ्तारी की चर्चा इलाके में जोरशोर से हो रही है।