NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
06-Mar-2022 03:37 PM
PATNA: शराबबंदी को लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी 9 मार्च को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में सभी प्रमंडलीय आयुक्त, IG,DIG, DM, SP, SDO, DSP एवं मद्य निषेध अधीक्षक भी शामिल होंगे।
वही गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, DGP, सहित सभी ADG और नेपाल सीमा पर तैनात SSB के IG भी बैठक में VC के माध्यम से जुड़ेंगे। होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
इस अहम बैठक में मद्य निषेध विभाग और बिहार पुलिस के अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे। शराब के खिलाफ की जाने वाली छापेमारी में ड्रोन के इस्तेमाल पर फीडबैक भी लिया जाएगा। होली फेस्टिवल पर गश्ती बढ़ाने पर भी चर्चा की जा सकती है। बिहार में शराबबंदी लगातार चर्चा में है। होली पर्व के मद्देनजर शराबबंदी को लेकर आयोजित इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।