बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
05-Apr-2021 02:18 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी अब भी जारी है। सुपौल में 40 लाख की विदेश शराब को जब्त किया गया है। शराब की इस बड़ी खेप को कंटेनर और पिकअप वैन से बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। आश्चर्य की बात है कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी है तब इतनी बड़ी खेप का पकड़ा जाना कई सवाल खड़ा करता है।
पटना उत्पाद विभाग को यह सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की कंटेनर और बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप वैन से शराब की खेप सुपौल की तरफ ले जाई जा रही है। जिस पर फर्नीचर का सामान लदा हुआ है जिसके अंदर भारी मात्रा में शराब की खेप ले जायी जा रही है। इस सूचना के बाद पटना उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा किया जिसके बाद सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में दोनों वाहनों को जब्त किया गया। जिस पर लदे 1452 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
बिहार में शराबबंदी लागू हुए करीब पांच साल हो चुके हैं लेकिन आज भी शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। हाल ही में अभी नवादा, बेगूसराय और सासाराम में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शराब तस्कर फिर से इस धंधे में जुट गये। पुलिस आए दिन इन धंधेबाजों को पकड़ती है इस दौरान शराब भी जब्त करती है लेकिन इसके बाद भी शराब तस्करों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि सुपौल से जब्त हुए 40 लाख की शराब से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वही शराब माफिया के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।