ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / शराब पीते DMCH के डॉक्टरों का फोटो वायरल, पप्पू यादव ने सरकार से...

शराब पीते DMCH के डॉक्टरों का फोटो वायरल, पप्पू यादव ने सरकार से किया सवाल..डॉक्टरों के लिए अलग कानून है क्या?

16-Dec-2023 08:45 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। आए दिन पुलिस इन पर कार्रवाई करती है इसके बावजूद लोग शराब पीते है और पकड़े भी जाते हैं। इस बार धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहेब के शराब पीने की तस्वीर सामने आई है। 


DMCH के डॉक्टरों के शराब पीने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इसे एक्स पर अपलोड किया है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया है कि यह तस्वीर बिहार के दरभंगा जिले का है। जहां डॉक्टर साहब शराब पीते नजर आ रहे हैं। दरभंगा के पेडिकॉन कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों के बीच शराब परोसी गयी थी। डॉक्टर शराब का लुफ्त उठा रहे थे और प्रशासन सोई हुई थी आखिर कब तक यह सब चलेगा? 


पप्पू यादव ने आगे कहा कि बिहार में गरीबों के शराबबंदी का अलग कानून है और DMCH के प्रिंसिपल और डॉक्टरों के लिए अलग क़ानून है क्या? पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर संज्ञान लेने को कहा है। एक्स पर डीएमसीएच के प्रिंसिपल और डॉक्टरों की तस्वीर वायरल हो रही है अब देखना यह होगा कि शराब पी रहे इन डॉक्टरों पर सरकार क्या कार्रवाई करती है?