पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू
10-Aug-2022 07:24 AM
PATNA : जिस पुलिस प्रसाशन पर शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी है, वही पुलिस वाले शराब तस्करों को बढ़ावा दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के दीदारगंज थाने से सामने आया है, जहां पांच सिपाहियों ने वर्दी को दागदार कर दिया. सिपाहियों ने 20 बोतल शराब लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ा लेकिन 20 हजार रुपये लेकर फिर उसे छोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, कंकड़बाग रोड नंबर एक निवासी फिरोज आलम को पुलिसवालों ने 20 बोतल शराब के साथ पकड़ा. लेकिन दलाल के कहने पर पुलिसवालों ने 20 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया. दीदारगंज थानेदार चेतनानंद झा को सिपाहियों के पैसा लेकर शराब खरीदार को छोड़ने की भनक लग गई. जिसके बाद मामले की जांच की गई. जांच में रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से सिपाहियों पर आरोप साबित हो गये.
इसके बाद एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने चेक पोस्ट पर तैनात दीदारगंज थाने के पांच सिपाहियों अमरेंद्र कुमार अमर, विजय पासवान, राजकुमार, लक्ष्मण कुमार और विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दलाल प्रमोद कुमार, गूगल पे पर पैसा लेने वाले दुकानदारविकास कुमार और शराब खरीदने वाले फिरोज को भी गिरफ्तार किया. सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.