ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / news / शराब बेचने से मना किया तो मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, गुस्साए...

शराब बेचने से मना किया तो मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर किया हमला

18-Nov-2023 02:24 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में पूर्ण शराबबंदी 2016 से लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले का है जहां शराब बेचने से मना करने पर शराब माफिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार संजय राम की गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 


इस दौरान गुस्साएं लोगों ने आरोपी के घर में भी तोड़फोड़ की और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित 8 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है। मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर में 13 नवंबर की रात शराब बेचने का विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले शराब माफिया विक्की कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार संजय राम को गोली मार दी। घायल का पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं शव के मुंगेर पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने घटना को विरोध में हंगामा करने लगे। 


मुख्य सड़क को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शादीपुर में शव के साथ सड़क को जाम करते हुए पीपलपांती रोड स्थित आरोपी के घर में भी जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए मुंगेर एसपी के आदेश पर तीन डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत कराने में जुटी है। इधर मृतक के पिता सुरेंद्र राम, भाई रिंकू राम, बहन रिंकी देवी सहित अन्य परिजनों ने घटना के चार दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जताया और पुलिस से आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। 


परिजनों का कहना था कि खून के बदला खून चाहिए इससे पहले भी आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था लेकिन पुलिस ने तब उसे छोड़ दिया था। यदि पुलिस नहीं छोड़ती तो संजय राम की हत्या नहीं होती।  वहीं पुलिस ने तत्काल पुलिस ने आरोपी के मां, भाई और भाभी को हिरासत में ले थाना ले आई है। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है।  परिजनों की कुछ मांग थी जिसको सुन लिया गया है और परिजनों को आश्वासन भी दिया गया है की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आरोपी के कुछ परिजनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल अभी स्थिति सामान्य है।

news image

news image

news imagenews image

news image

news image

news image

news image