ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में...

सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया बरी

01-Sep-2022 04:03 PM

MUZAFFARPUR : वैशाली सांसद वीणा देवी और उनके पति एमएलसी दिनेश सिंह को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में कोर्ट ने सांसद वीणा देवी, उनके पति एमएलसी दिनेश सिंह समेत एक अन्य को बरी कर दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया। सांसद वीणा देवी, उनके पति दिनेश सिंह और जिला परिषद के पूर्व इंजीनियर शिवनंदन साह पर साल 2009 में विधान परिषद चुनाव के दौरान चापाकल बांटने का आरोप लगा था।


सुनवाई के दौरान सिर्फ एमएलसी दिनेश सिंह कोर्ट में उपस्थित हो सके। दिनेश की सिंह की पत्नी वैशाली सांसद वीणा देवी फिलहाल अमेरिका में हैं जबकि पूर्व इंजीनियर बीमार होने के कारण कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। इन दोनों की तरफ से वकील कोर्ट में फैसला सुनने के लिए उपस्थित हुए थे। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए तीनों लोगों को बरी कर दिया। बताया जा रहा है कि जब मामला दर्ज हुआ था उस वक्त ही FIR में तथ्यों की कमी थी।


बता दें कि साल 2009 में विधान परिषद चुनाव के दौरान सांसद वीणा देवी, उनके पति दिनेश सिंह और जिला परिषद के पूर्व इंजीनियर शिवनंदन साह पर 12 वार्ड सदस्यों के बीच चापाकल वितरण करने का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ तत्कालीन पदाधिकारी ने करजा थाने में केस दर्ज कराया था। जिसपर लंबी सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने तीनों को बरी कर दिया।