गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Dec-2023 01:36 PM
By First Bihar
HAJIPUR : बाहर के लोग लगे हुए हैं, आज इसराइल और हमास का युद्ध चल रहा है। हमास में आतंकवादी लोग थे उसका सफाया हो रहा है। इस तरह अफगानिस्तान और पाकिस्तान का मामला चल रहा है। तो कोई छिटपुट आतंकवादी भारत में भी आकर यहां सब कुछ उथल-पुथल करना चाहता है। संसद भवन में भी इन्हीं आतंकवादियों का हाथ है। इन पर सख्त कार्रवाई होगी। यह बातें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कही है।
दरअसल, संसद में घुसपैठ और हमले के बाद संसद की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहा है। इस गंभीर मसले पर कई खुलासे के साथ नेताओ के अलग अलग बयान भी आ रहा है। लेकिन संसद पर हुए हमले को लेकर जीतन राम मांझी का एक ऐसा बयान आया है, जिसने सबको चौका दिया है। उसके बाद अब यह पूछा जाना शुरू हो गया कि- क्या संसद में मामले में हमास के आतंकियों का हाथ था ? क्या संसद में घुसपैठ करने वालो का इजराइल वाला कनेक्शन है ? ,
जीतन राम मांझी ने इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग की चर्चा करते बताया की हमास के कुछ आतंकी भारत में भी घुस आये है और संसद का हमला हमास के आतंकियों की कारस्तानी है। जीतन राम मांझी ने कहा कि बेशक संसद की सुरक्षा और संसद पर हुआ हमला गंभीर सवाल है। बाहर के लोग लगे हुए है। आज इजराइल और हमास का युद्ध चल रहा है।
आप जान रहे है। ये हमास में आतंकवादी लोग थे। जिसका सफाया हो रहा है। उसी प्रकार से अफगानिस्तान और पाकिस्तान का मामला चल रहा है। तो कोई छिटपुट आतंकवादी आकर हिन्दुस्तान को भी अस्थिर करना चाह रहा है, उसी सन्दर्भ में इस प्रकार की बात हुई है। आतंकवादियों का ये काम है और आतंकवादियों ने ये किया है। इसीलिए आतंकवादियों पर पर सख्स से सख्त कारवाही होगी।