गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Dec-2023 12:55 PM
By First Bihar
DELHI: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने इसको लेकर जोरदार हंगामा मचाया। विपक्ष के जोरदार हंगामें को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन में हंगामा कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
दरअसल, संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सदन में हंगामें के बीच टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इसपर सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद को सदन से बाहर जाने को कहा। सभापति धनखड़ ने कहा कि डेरेक ओ'ब्रायन का कहना है कि वह नियमों का सम्मान नहीं करेंगे, जो एक गंभीर कदाचार है। सभापति ने कहा कि सांसद का आचरण ठीक नहीं है।
धनखड़ ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन ने सदन के वेल में प्रवेश किया, नारे लगाए और सदन की कार्यवाही बाधित की। इसलिए उन्हें सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया जाता है। सभापति की तरफ से डेरेक ओ'ब्रायन के अलावा अन्य विपक्षी सांसदों को भी प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी गई हालांकि, कोई भी सभापति की बात सुनने को तैयार नहीं था।