गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Dec-2023 01:02 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार बता रहे हैं। इसी बीच लालू के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा कर दिया है। भाई बीरेंद्र ने कहा है कि संसद के अंदर हमला करने वाले लोग बीजेपी के समर्थक हैं। यह संसद की सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि बड़ी साजिश का हिस्सा है।
आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद की सुरक्षा में जो चूक हुई है उसके पीछे कहीं न कहीं बीजेपी का हाथ है। बीजेपी के सांसद द्वारा दिए गए पास पर ही हमलावर संसद के भीतर पहुंचे थे। जो लोग भी वहां गए वे बीजेपी के समर्थक थे। पचा नहीं बीजेपी देश में क्या संदेश देना चाहती है। जब बीजेपी की सरकार संसद की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो देश की जनता की सुरक्षा कैसे कर पाएगी।
उन्होंने कहा कि इस पूरे साजिश में कहीं न कहीं बीजेपी का बहुत बड़ा हाथ है। जांच होगी तो सच्चाई सामने आ ही जाएगी कि इसके पीछे बीजेपी के लोगों का ही हाथ है। बीजेपी सांसद द्वारा ऐसे लोगों का पास निर्गत करना कहीं न कहीं जांच के दायरे में आता है। ये बहुत बड़ी चूक नहीं है बल्कि बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने दावा किया कि संसद में घुसने वाले और पूरी साजिश को अंजाम देने वाले बीजेपी के वोटर हैं।
संसद की सुरक्षा में हुई चूक के पीछे बीजेपी का हाथ बताने वाले आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर कुमार ने कहा है विधायक का यह बयान आरजेडी का मानसिक दिवालियापन को घोषित करता है। बहुत तेजी से घटना की जांच चल रही है।जब गृह मंत्री अमित शाह इसका खुलासा करेंगे तो इंडी गठबंधन के लोगों के पैर के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। डंके की चोट पर अमित शाह बोलेंगे। जब सच्चाई सामने आएगा तो देश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।