VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा...
16-Feb-2021 08:51 AM
By Chandan Kumar
SIWAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी समेत दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई. वहीं दोनों बेटियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के टड़वा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव में एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चियों को कुल्हाड़ी से तब काट डाला, जब सभी सोए हुए थे. बाद में सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में लाते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
मृतका की पहचान टड़वा गांव निवासी श्रीकांत यादव उर्फ राजू की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है. जबकि घायलों में 16 वर्षीय बेटी निक्की और 18 वर्षीय सोनी कुमारी शामिल हैं. आरोपित श्रीकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है.