ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / संकल्प यात्रा के दौरान लखीसराय में गरजे मुकेश सहनी, कहा- खुद केवट बनकर...

संकल्प यात्रा के दौरान लखीसराय में गरजे मुकेश सहनी, कहा- खुद केवट बनकर नैया पार लगा सकता है निषाद

04-Sep-2023 05:23 PM

By First Bihar

PATNA/LAKHISARAI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में सोमवार को लखीसराय पहुंचे, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।


मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि निषाद किसी भी चीज का मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि निषाद खुद केवट बनकर नैया पार लगा सकता है। इस यात्रा में विभिन्न स्थानों पर मुकेश सहनी ने हजारों उपस्थित लोगों के हाथ में गंगाजल देकर अपने हक और अधिकार तथा समाज की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। 


सहनी ने आज की यात्रा आगत पंचायत से शुरू की। उसके बाद यह यात्रा जमुई रोड , विद्यापीठ चौक होते हुए मैदनी चौकी पहुंची। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि पहले आरक्षण तभी कोई समझौता होगा। उन्होंने भाजपा को साफ संदेश दिया कि अगर पीएम और बिहार में सीएम बनना है तो निषाद की बात माननी पड़ेगी। 


उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंदिर के नाम पर यहां कुछ नहीं मिलने वाला। मंदिर बनाना समाज का काम है, सरकार का काम अस्पताल और स्कूल बनाना है। सहनी ने कहा कि जो हमसे दोस्ती करेगा वह यूपी, झारखंड और बिहार में 60 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा और जो हमसे दुश्मनी करेगा वह यह सीट हारेगा। उन्होंने कहा कि जब देश का संविधान एक है , एक प्रधानमंत्री है तो बिहार, यूपी और झारखंड के निषादों से धोखा क्यों। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में जब निषादों को आरक्षण है, तो इन राज्यों में क्यों नहीं।


news image