ब्रेकिंग न्यूज़

Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना

संजय जायसवाल का तंज, कहा - नीतीश के गुर्गे का सरकारी बंगले पर है कब्जा, सदस्यता जाने के बाद भी नहीं खाली हुआ मकान

संजय जायसवाल का तंज, कहा - नीतीश के गुर्गे का सरकारी बंगले पर है कब्जा, सदस्यता जाने के बाद भी नहीं खाली हुआ मकान

19-Nov-2022 11:16 AM

By VISHWAJIT

PATNA : बिहार के माननीयों को मिलने वाले सरकारी बंगले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  संजय जायसवाल ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार माननीयों को मिलने वाले बंगले को लेकर एक तरफा कार्य कर रही है। दरअसल, बिहार सरकार के तरफ से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ ही साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जल्द बंगला खाली करने के लिए नोटिस मिला है। 


जिसके बाद अब इस मामले को लेकर बिहार भाजपा के नेता संजय जायसवाल ने जोरदार हमला बोला है, उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार के गुर्गे से बंगला नहीं खाली करवाया जा रहा है। संजय ने कहा कि, जो लोग विधायक और विधान परिषद् नहीं हैं उनके खिलाफ बंगला खाली कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि उनकी सदस्यता छह माह पहले ही समाप्त हो गई है। ऐसा ,सिर्फ इसलिए हो रहा है,क्योंकि उन्हें नीतीश कुमार का सपोर्ट मिल रहा है। वह मुख्यमंत्री के एजेंट हैं। यह हमेशा से एजेंट पालते रहे हैं।  हालांकि, संजय जायसवाल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में उनका यह इशारा किसको लेकर था यह बिल्कुल समझा जा सकता है। 


इसके आलावा उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर कहा कि, यहां नीतीश कुमार सिर्फ अपनी ही पार्टी से नहीं बल्कि अपने गुर्गों की पार्टी से भी उम्मीदवार खड़ा कराया है। ताकि वह बीजेपी के वोट काट सकें। लेकिन, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने जातिआधारित चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी हमेशा अपने काम को लेकर वोट मांगती है। 2020 के चुनाव में हम मोदी के काम पर वोटी मांगी थी। जिसमें हमें 74 सीट मिले, उन्होंने नीतीश कुमार के काम पर वोट मांगे, उन्हें सिर्फ 42 सीटें मिली। जाहिर कि जनता का समर्थन हमारे साथ है। कुढ़नी उप चुनाव में भी यह दिखने जा रहा है।