Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
19-Feb-2020 08:26 AM
PATNA : बिहार में अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर अब विरोधियों के निशाने पर हैं। मंगलवार को प्रशांत किशोर ने जब बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया तो विरोधी हमलावर हो गए। प्रशांत किशोर पर जेडीयू और बीजेपी की तरफ से चौतरफा हमला बोला जा रहा है। ऐसे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर को भोंपू बताया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि दुनिया में सबसे अच्छी कंपनी का स्पीकर भी इस गलतफहमी का शिकार हो जाता है कि उससे निकलने वाली आवाज सुरीली है जबकि हकीकत यह है कि आवाज गायक की होती है ना की स्पीकर की।
संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा है कि भोंपू के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खर्चा सुरीली आवाज पर होता है लेकिन बावजूद इसके भोंपू अक्सर गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि एक व्यवसाई को चाय पर चर्चा की याद तो रहती है लेकिन उत्तर प्रदेश में खाट पर की गई चर्चा की असफलता को वह भूल जाता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा है कि धंधे का सबसे अच्छा फार्मूला यही है कि जिस राज्य में जो जीत रहा है उसे अपनी मुफ्त सेवा दे दो। संजय जायसवाल ने कहा है कि उन्होंने ऐसे बहुत लोगों को देखा है जो राजनीति में आए और उसको अपना धंधा बना लिया लेकिन एक राजनैतिक धंधेबाज को राजनीति करता हुआ देखना वाकई दिलचस्प है।