ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / संजय जायसवाल ने स्पेशल स्टेटस की निकाल दी हवा, कहा.. अब आत्मनिर्भर बनना...

संजय जायसवाल ने स्पेशल स्टेटस की निकाल दी हवा, कहा.. अब आत्मनिर्भर बनना होगा बिहार को

02-Feb-2022 05:02 PM

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये आम बजट पर बीजेपी और जेडीयू में तकरार बना हुआ है. जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र सरकार के बजट को बिहार के निराशाजनक करार देते हुए कहा था कि इसमें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना गलत है. बिहार के लोगों को इससे निराशा मिली है. जेडीयू नेताओं के लगातार बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.


संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब राज्यों के लिए जिस तरीके से प्रावधान किया गया है उसका बड़ा फायदा बिहार को मिलेगा. पहले से ही बिहार को केंद्र सरकार से ज्यादा पैसा मिल रहा है. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की आबादी बिहार से ज्यादा है लेकिन फिर भी बिहार को उन राज्यों से 5 प्रतिशत ज्यादा पैसा मिल रहा है. बिहार को उत्तर प्रदेश के बाद केंद्र से सबसे ज्यादा पैसा मिल रहा है.


संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार को अपने तरह से रेवेन्यू कलेक्ट करना होगा. ये नहीं चलेगा कि केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू पैसा कमाये और दूसरे प्रदेश को दे. बिहार को अब आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा. उद्योग बढ़ाने होंगे. उद्योग बढ़ने से ही बिहार के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. हमने जो नौकरी देने का वादा किया था, उसके लिए उद्योग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. 


संजय जायसवाल ने कहा कि इस बार जो आम बजट आया है, निश्चित तौर पर इससे देश की तरक्की होगी. युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को भी काफी लाभ मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से 14 सेक्टर नए खोलकर रोजगार देने की बात कही गई है, इससे 60 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने वाला है. साथ ही किसानों के लिए जिस तरह से खेती करने के नए इंतजामात किए जा रहे हैं, इससे दलहन और तिलहन की पैदावार बढ़ेगी.