ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / संघ का दबाव भी बेअसर, मनेर से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे जीवन कुमार

संघ का दबाव भी बेअसर, मनेर से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे जीवन कुमार

15-Oct-2020 12:16 PM

PATNA : बिहार में दूसरे चरण के लिए जिन सीटों पर चुनाव होना है उसके लिए नामांकन शुक्रवार तक जारी रहेगा। 16 अक्टूबर को नामांकन के आखिरी दिन तक हर पार्टी अपने बागी उम्मीदवारों को मनाने में जुटी हुई है। मनेर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी के बागी नेता जीवन कुमार ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है और वह शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 


बीजेपी ने मनेर सीट से निखिल आनंद को उम्मीदवार बनाया है। निखिल यादव जाति से आते हैं लेकिन मनेर में बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं की मांग है कि यहां यादव की बजाय ओबीसी से किसी कैंडिडेट को मैदान में उतारा जाय। इस सीट पर आरजेडी का लंबे अरसे से कब्जा रहा है और आरजेडी के यादव कैंडिडेट के खिलाफ बीजेपी ने अबतक हमेशा इसी तबके का उम्मीदवार दिया है लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई है। 


जीवन कुमार स्थानीय लोगों की मांग पर निर्दलीय मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। हालांकि उनको मनाने का दौर जारी है। बीजेपी से लेकर संघ तक से जुड़े लोग उन्हें चुनाव नहीं लड़ने को कह रहे हैं ऐसा सूत्र बता रहे हैं। बावजूद जीवन कुमार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले जीवन कुमार ने कहा है कि जनता के आदेश का पालन करते हुए वह चुनाव लड़ेंगे।