ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सचिवालय के बाहर STET कॉमर्स के छात्रों का हंगामा, पुलिस से जमकर हुई...

सचिवालय के बाहर STET कॉमर्स के छात्रों का हंगामा, पुलिस से जमकर हुई नोक-झोंक

30-Oct-2023 03:14 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 2 की वैकेंसी जल्द ही आने वाली है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 3 नवंबर से संभावित है। वहीं, वैकेंसी आने से पहले ही सोमवार को विकास भवन स्थित न्यू सचिवालय के बाहर एसटीईटी कामर्स के छात्रों ने हंगामा किया। सैकड़ों की तादाद में जुटे महिला और पुरुष अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में कॉमर्स स्ट्रीम में सीट बढ़ाने की डिमांड कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सचिवालय थाने के पास पुलिस और इन अभ्यर्थी के बीच काफी नोंक - झोकं हुई है। 


कॉमर्स के अभ्यर्थियों का कहना है कि, उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 2019 में सभी सब्जेक्ट का एसटीईटी हुआ। लेकिन, हम लोग का ही एसटीईटी नहीं हुआ। इसके बाद हाई कोर्ट में केस किया। केस जीते और 2 साल के बाद एसटीईटी की परीक्षा ली गई। एसटीईटी होने के बाद हम लोग का छठवें चरण में नियोजन होना था। वह भी नहीं हुआ। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट कॉमर्स स्ट्रीम में संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।  


अभ्यर्थियों ने कहा कि करीब 600 सीट की वैकेंसी प्रस्तावित है। जबकि 22 हजार से अधिक पद खाली है। उन्होंने मांग की है कि वैकेंसी की संख्या बढ़ाई जाए। इस परीक्षा में डोमिसाइल पॉलिसी भी अपनाई जाए।राज्य सरकार ने पहले ही डोमिसाइल पॉलिसी हटाकर युवाओं को ठगने का काम किया है। जब ये लोग वोट बिहारी से लेते हैं तो फिर रोजगार भी बिहारी को देना चाहिए।  हमारे पड़ोसी राज्यों में ऐसा किया जा रहा है तो यहां करने में क्या परहेज हैं। जबकि खुद तेजस्वी यादव ने बोला था की उनकी सरकार आएगी तो  डोमिसाइल पॉलिसी पूरी तरह से लागू किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, सरकार की ओर से बीपीएससी TRE 1 में भी कॉमर्स के लिए सीटों की संख्या कम थी। TRE 2 में भी सीटों की संख्या कम ही बताई जा रही है। जबकि 20 हजार से अधिक सीटें रिक्त है। लेकिन, इस दफे भी सरकार की ओर से सिर्फ 600 सीट ही संभावित है। ऐसे में अब इन अभ्यर्थी का कहना है कि सरकार से यही मांग है कि सभी रिक्त सीटों पर वैकेंसी निकाली जाए। ताकि जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सके।