ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी

सनातन को खत्म करने की बात कहने वाले उदयनिधि ने फिर उगला जहर, अब बाबरी मस्जिद और राम मंदिर पर बोले

18-Jan-2024 02:14 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्री बेटे दयानिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से करते हुए उसे खत्म करने की बात कही थी। इस विवादित बयान को लेकर पटना की एमपी एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है जिसपर कोर्ट ने आगामी 13 फरवरी को उन्हें सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने के कहा है। दयानिधि ने अब अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर बड़ी बात कह दी है।


राम मंदिर को लेकर उदयनिधि स्टालिन ने कहा है कि हम मस्जिद को तोड़कर उसकी जगह मंदिर बनाने का समर्थन नहीं करते हैं। उदयनिधि ने गुरुवार को कहा कि, 'जैसा कि हमारे नेता ने कहा था कि धर्म और राजनीति को न मिलाएं। हम किसी भी मंदिर निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम उस स्थान पर मंदिर बनाने का समर्थन नहीं करते हैं, जहां एक मस्जिद को ध्वस्त किया गया था।'


बता दें कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, उन्हें खत्म करना होता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए।