Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
26-Dec-2022 12:48 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर शराब पीने या बेचने पर कड़ा सजा का प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन किसी न किस जगह पर अवैध शराब कारोबार की सूचना मिलते रहती है और इसपर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से भी सख्त रवैया अपनाया जाता रहा है। लेकिन, इसी दौरान पुलिस और कारोबारियों के बीच झड़प की ख़बरें भी निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा हुआ है। जहां अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह सुचना मिली थी की समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम तैयार कर इस इलाके में छापेमारी करने की योजना बनायीं गई। जिसके बाद अब जब आज टीम छापेमारी करने पहुंची तो शराब कारोबारियों द्वारा हमला बोल दिया गया। इस हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गयी। साथ ही साथ कई पुलिसकर्मी इस हमले में घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि, शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की गई है।
इधर, इस घटना को लेकर इस बात की चर्चा भी की जा रही है यहां शराब कारोबारियों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के द्वारा गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गयी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में सघन छापेमारी कर रही है।