ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

श्मशान घाट से निकाला गया किशोर का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

10-Feb-2021 11:21 PM

By SONU KUMAR


NAWADA:  खबर नवादा से आ रही है जहां 12 साल के बच्चे के शव को पुलिस ने श्मसान घाट से निकाला। इस बात की सूचना जंगल में आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते  लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की कार्रवाई को लोग घंटों खड़े होकर देखते रहें और मामले को समझने की कोशिश करते रहें। जमीन में दफनाये गए किशोर के शव को पुलिस ने बाहर निकाला। शव की पहचान गोनवां निवासी पंकज सिंह के बेटे गोपाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।     


क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के गोनवां का है जहां पंकज सिंह के बेटे गोपाल कुमार बीते बुधवार को घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था देर शाम तक जब वह घर नहीं लौंटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। तभी देर रात को गोपाल घर के पास गिरा हुआ मिला । जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हिन्दू रीति रिवाज से परिवार वालों ने उसे श्मशान में दफना दिया। 


परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका 

शव के दफनाने के बाद परिजनों को संदेह हुआ कि गोपाल की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद परिवार वाले नगर थाना पहुंचे और इस मामले की जांच की मांग की। मृतक के परिजनों की मांग पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस श्मशान घाट पहुंची और दफनाये गए किशोर के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।