ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / सम्राट चौधरी के बयान के बाद जेडीयू-बीजेपी में घमासान, नीतीश के सिपाहसलार ने...

सम्राट चौधरी के बयान के बाद जेडीयू-बीजेपी में घमासान, नीतीश के सिपाहसलार ने भाजपा को चेताया-अकेले लड़ने का परिणाम याद है न

26-Jul-2021 08:59 PM

PATNA: BJP के मंत्री सम्राट चौधरी के बयान के बाद बिहार में सरकार चला रहे दो बड़े दलों के बीच घमासान छिड़ गया है। सम्राट के बयान से चिढ़े जेडीयू ने कहा है कि बीजेपी अकेले चुनाव लड़ने को स्वतंत्र है। लेकिन उसे याद है न कि अकेले लडकर बीजेपी को कितनी सीटें आयी थीं। गौरतलब है कि रविवार को सम्राट चौधरी ने कहा था कि 2025 में बीजेपी बिहार में अकेले अपनी सरकार बनायेगी।


जेडीयू ने बीजेपी को चेतावनी दी

सम्राट चौधरी के बयान के बाद चिढ़े जेडीयू ने जवाब दिया है. जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि सम्राट चौधरी नीतीश सरकार में मंत्री हैं इसलिए उन्हें सोच समझ कर बोलना चाहिए. बीजेपी ही नहीं सभी पार्टी इस बात को लेकर स्वतंत्र है कि वह अकेले चुनाव लड़े या दूसरे दल के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरे. 


संजय सिंह ने कहा कि शायद सम्राट चौधरी को ये याद नहीं है कि जब बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार के बगैर अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी तो परिणाम क्या आया था. सम्राट चौधरी को गठबंधन को लेकर कुछ कहना ही था तो उन्हें अपने शीर्ष नेतृत्व से बात करनी चाहिये. नीतीश जी तो मुख्यमंत्री बनना ही नहीं चाह रहे थे लेकिन बीजेपी के ही शीर्ष नेतृत्व ने नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना और उनसे मुख्यमंत्री पद संभालने का आग्रह किया था.


गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने रविवार को हाजीपुर में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि जब तक बीजेपी अकेले बहुमत में नहीं आती तब तक बिहार में बहुत सुधार करना संभव नहीं है. सम्राट चौधरी ने कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को कोशिश करनी चाहिये कि पार्टी 2025 में अकेले बहुमत में आये. सम्राट ने कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कार्यकर्ताओं से चूक हो गयी थी.