ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

संबित पात्रा और अश्विनी चौबे ने की प्रेसवार्ता, बोले-इस बार लालू के नाम पर नहीं मिलेगा वोट

21-Oct-2020 04:03 PM

GAYA : गया के एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को गया के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार के गया, सासाराम और भागलपुर में सभा को संबोधित करेंगे. 


उन्होंने कहा कि राजद के तेजस्वी यादव अभी राजनीति में परिपक्व नहीं हैं. अपने प्रचार के पोस्टर में लालू यादव का फोटो हटा दिया है क्योंकि वे जानते हैं लालू के फोटो पर वोट मिलने वाला नहीं है. उन्हें अभी राजनीति को समझने में बहुत समय लगेगा. महागठबन्धन पर उन्होंने कहा कि यह नक्सल को बढ़ावा देने वाला गठबन्धन है. यह तो बम ब्लास्ट के आरोपी आफताब आलम जैसे लोगों को टिकट देने का काम करती है जो नामांकन के समय ही गिरफ्तारी किये जाते हैं. 


राजद के शासनकाल में भ्रष्टाचार का उद्योग अलकतरा घोटाले और चारा घोटाला कर घोटाले की भूमि बनाया था. बिहार में मात्र 95 हजार नौकरियां दी गयी थी वहीं NDA के द्वारा अब तक साढ़े 6 लाख नौकरियां दी गयी. बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के दो तिहाई बहुमत से जीत का दावा किया है. जो लोग बता रहे हैं कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे तो यह उनकी जमीन हड़पन योजना है. ईडी ने इनकी जमीन को जब्त किया है. नया जमीन हड़पने के लिए नौजवानों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है. 


वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि राजद और कांग्रेस एक बीमारी है और हमें कोरोना के साथ-साथ इस राजद और कांग्रेस की बीमारी से भी मुक्त होना है. वहीं उन्होंने पीएम मोदी को गांधी के दूसरे अनुयायी बताया. उन्होंने मंजू वर्मा पर कहा कि बिहार सीएम ने खुद इसकी जांच कराने का निर्देश दिया था लेकिन अभी तक उनका दोष सिद्ध नहीं हुआ है.