ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / समस्तीपुर रेल हादसा ; पांच मौत की उच्चस्तरीय जांच, रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर...

समस्तीपुर रेल हादसा ; पांच मौत की उच्चस्तरीय जांच, रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने की पूछताछ

20-Jan-2020 02:17 PM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर रेल हादसे में हुई पांच मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरु हो गयी है। भारत सरकार के रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने मामले में पूछताछ की है।


रेलवे के पूर्वी सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने सहरसा रेलखंड के हसनपुर रोड स्टेशन के पास हुए हादसे में गेटमैन से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से मुआय़ना किया। इस दौरान सेफ्टी कमिश्वर ने वहां मौजूद रेलवे अधिकारियों से पूछताछ की स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ समस्तीपुर के डीआरएम अशोक माहेश्वरी समेत लोकल पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। उसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने रेल हादसे में घायल लड़की सुहानी से भी मुलाकात कर उससे पूछताछ की। सुहानी का इलाज बेगूसराय के ग्लोकल हॉस्पिटल में चल रहा है।


बता दें कि कि बीते 16 जनवरी को  समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के बीच हसनपुर रेलवे स्टेशन के पास  सलौना से समस्तीपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में बैलगाड़ी के आने से पांच लोगों की मौत हो गयी थी। जबकि हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। बताया गया कि ट्रेन में सवार लोग टक्कर के बाद ट्रेन से गिर पड़े और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी थी।