ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / समस्तीपुर में पब्लिक-पुलिस में झड़प, पुलिस पर महिलाओं को पीटने का आरोप

समस्तीपुर में पब्लिक-पुलिस में झड़प, पुलिस पर महिलाओं को पीटने का आरोप

12-Aug-2019 09:37 AM

By 13

SAMASTIPUR: बड़ी ख़बर समस्तीपुर से है, जहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हुई है. दरअसल मारपीट के एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची थी. जहां पुलिस टीम पर ही ग्रामीणों ने पत्थर से हमला कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जब तलाशी लेने आयी तो कई पुलिसवाले शराब के नशे में थे और पूछताछ के दौरान महिलाओं और मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया. जिसके बाद में भारी संख्या में पुलिस लाइन से पुलिस बल के जवानों को बुलाया गया जहां पुलिसवालों ने लोगों पर जमकर लाठियां भांजी. मौके का फायदा उठाकर आरोपी अनिल पासवान घर से भाग गया. दरअसल 31 जुलाई को आसिनपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. जिसमें प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. इसी मामले के आरोपी अनिल पासवान को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर गई थी. उसके घर में पुलिस तलाशी ले रही थी तभी अचानक घर के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने पिटाई कर दी. जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और पुलिस पर गलत तरीके से तलाशी करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया. जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट