ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया सांसद निधि के पैसे बचाने का सच; अब हर पंचायत में शुरू होगा यह काम Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह

समस्तीपुर में तेल चोरी के दौरान टैंकर में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर में तेल चोरी के दौरान टैंकर में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

15-Apr-2021 09:18 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : इस वक़्त बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से आ रही है, जहां एनएच 28 के किनारे चोरी से पेट्रोल निकालने के दौरान एक पेट्रोल भरी टैंकर में अचानक आग लग गयी. आग लगने से तेज लपटे उठने लगी और आस पास के लोगो और सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों मे दहशत फैल गयी. 


घटना समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र की है, जहां वायरलेस चौक के पास चोरी से पेट्रोल निकालने के दौरान एक पेट्रोल भरी टैंकर में अचानक आग लग गयी. बता दे कि विगत कई सालों से इस जगह पर तेल कटिंग का अवैध धंधा चल रहा है. पहले भी एक बार इसी जगह टैंकर में आग लग गयी थी. कुछ दिन तक कारोबारी ने इस धंधे को बंद रखा लेकिन फिर इसे चालू कर दिया गया था. 


माना जा रहा है कि पुलिस की मिलीभगत से ही इस सड़क से गुजरने वाले टैंकर के चालक और खलासी को मोटे पैसे देकर टैंकर से पेट्रोल और डीजल को निकाल लिया जाता है और उसमें दूसरी नकली केमिकल को मिला दिया जाता है.


आग लगने की जानकारी मिलने पर बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुच कर फायर ब्रिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. आग लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए है. जबकि टैंकर के साथ ही कई दूसरे तेल भरे ड्रम में भी आग लगी हुई है. यह इलाका सुनसान जगह पर होने की वजह से जान माल का नुकसान नही हो पाया है लेकिन यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.