ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / समस्तीपुर में मैट्रिक परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा मचाया, विलंब से कॉपी देने और...

समस्तीपुर में मैट्रिक परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा मचाया, विलंब से कॉपी देने और समय पर ले लिए जाने का लगाया आरोप

17-Feb-2022 08:08 PM

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन दूसरी पाली की परीक्षा में देर से कॉपी देने और समय से कॉपी लिए जाने को लेकर छात्राओं ने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बीआरबी कॉलेज मोहनपुर का है।


जहां मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन के द्वितीय पाली के गणित के परीक्षा में विलंब से परीक्षार्थियों को कॉपी दिया गया और समय से पहले कॉपी लिए जाने को लेकर परीक्षार्थी काफी नाराज हो गए। जिसके बाद नाराज छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।


परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के बढ़ते विरोध को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं और उनके परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परीक्षार्थी फिर से उत्तर पुस्तिका देने की मांग पर अड़ी थी।


बताते चले कि बीआरबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की गई थी। दूसरी पाली की परीक्षार्थियों का कहना था कि सभी निर्धारित समय से केन्द्र में प्रवेश कर गई थी लेकिन उन्हें तीन बजे तक उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई। 


परीक्षार्थियों का क्रमांक भी कक्षा में नहीं दर्शाया गया था। इससे भी उन्हें काफी परेशानी हुई। छात्राओं के भारी विरोध के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। डीईओ ने परीक्षार्थियों से लिखित शिकायत मांगी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर अभिभावकों ने भी पूरे मामले की जांच कर केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।