Bihar school : स्कूल निर्माण में अब नहीं होगा लाल ईंटें का उपयोग, पटना HC का आदेश जारी; जानिए क्या है वजह Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे Bihar News: बिहार के ‘गालीबाज’ CO का वीडियो वायरल, आमरण अनशन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की करते दिखे RAILWAY UPDATES: अब 120 नहीं, 300 Kmph होगी रफ्तार! Bullet Train और Vande Bharat को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान, जानिए क्या है नया फैसला Indian Railways का बड़ा फैसला: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू होगा इमरजेंसी कोटा BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी BIHAR EXPRESSWAY: बिहार में भी बनने जा रही अमेरिकन स्टाइल सड़क,120 की स्पीड से दौड़ा सकेंग आप भी अपनी कार; इतनी दूरी के बाद दिखेगा पहला कट
05-Jan-2021 10:34 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर में एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवादा चौक के पास होटल व्यवस्यायी को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने एक वीआईपी नंबर प्लेट लगे कार से गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर बिहार विधानसभा का पास लगा हुआ है.
समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर की पुलिस ने आरोपी को गायघाट थानाक्षेत्र के मैठी टाॅल प्लाजा पर ब्लैक कलर की जाइलो कार से अरेस्ट किया है, जिसके ऊपर बिहार विधानसभा का पास लगा हुआ है. आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस के सामने और भी कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिसकी गुत्थी को पुलिस सुलझाने में लगी है.
हम आपको बता दें कि बीते दिन सोमवार को समस्तीपुर जिले के नवादा चौक के पास बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम होटल व्यवसायी को गोली मार दी थी. फिर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए थे. बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. हालांकि इस हमले में होटल व्यवसायी का जान बच गई. फिलहाल वह जख्मी हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती है.
पुलिस जांच के आधार पर दलसिंहसराय थाने के प्रशिक्षु एएसपी और थानाध्यक्ष हिमाशु शेखर ने विधानसभा का गेट पास वाली स्टीकर लगी काले रंग की जाइलो कार से आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नम्बर BR 31X 0001 है. यह नंबर किसी राकेश कुमार के नाम पर इशू है, जिसने 4 साल पहले अगस्त 2016 में इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराया था.
पुलिस के मुताबिक इस जाइलो कार से लोडेड पिस्टल और लोडेड राइफल बरामद किये गए हैं. प्रशिक्षु एएसपी ने बताया कि होटल व्यवस्यायी को गोली मारने मामले में इस अभियुक्त की पुलिस को तलाश थी. गिरफ्तार अभियुक्त पर समस्तीपुर जिले में कई आपराधिक मामले हैं. पुलिस कार समेत अभियुक्त को दलसिंहसराय थाने ले गई है. उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.