बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
07-Feb-2021 09:21 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बदमाशों के अंदर से खाकी का खौफ खत्म हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां सरेशाम अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोलियों से भून दिया है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है, जहां सिजौली गांव में बाइक सवार तीन अपराधियों ने व्यवसायी कार्तिक कुमार की गोली मार दी. खून से लथपथ हालत में आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है की मृतक कार्तिक कुमार बेलामेघ में प्लाई और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे. हर दिन की तरह रविवार की देर शाम कार्तिक दुकान बंद करने के बाद अपने ग्रामीण टुनटुन कुमार के साथ बाइक से घर आ रहे थे. इसी दौरान मंगल पेठिया के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.
वहीं मौके पर पहुंचे दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुँचकर मामले की छानबीन में जुटे है. बताया जा रहा है कि व्यवसायी पैर से थोड़ा विकलांग भी था. इसलिए दूसरे की मदद से ही दुकान पर आता- जाता था. हत्या की वजह का अबतक पता नही चल पाया है.
पुलिस ने बताया कि कार्तिक के साथ जा रहे युवक टुनटुन और उनके परिजन से पूछताछ कर हत्यारे की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.