1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
06-Dec-2023 03:42 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR:समस्तीपुर के रोसड़ा निवासी एक युवक को एनआईए की टीम अपने साथ बेंगलुरु ले गयी है। उस पर आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से बेंगलुरु में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से उसने दोस्ती की। जिसके बाद महिला और युवक दोनों घंटों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे और चैट भी करने लगे।
यह सब कुछ पिछले कई महीनों से चल रहा था लेकिन जब इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई तो उन्होंने पत्नी और युवक दोनों को समझाया और बात नहीं करने की हिदायत दी। कहा कि यदि अब यदि दोनों बातचीत किये तो अच्छा नहीं होगा। महिला दोस्त के पति की धमकी मिलने से युवक गुस्सा हो गया और उसने महिला दोस्त के पति को फंसाने का फैसला लिया।
समस्तीपुर के रोसड़ा में बैठकर उसने एक धमकीभरा ईमेल महिला के पति के नाम से बेंगलुरु में एनआईए को भेज दिया। जिसमें महिला साथी के पति का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। ईमेल मिलने के बाद एनआईए ने महिला के पति को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया। एनआईए ने जब पूछताछ की तब उसने बताया कि उसे फंसाने की किसी ने साजिश रची है। इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। उसने तो किसी को मेल भी नहीं किया है।
एनआईए ने जब मामले की जांच शुरू की और साइबर सेल को इसमें लगाया। जिसके बाद इमेल आईडी का आईपी एड्रेस ट्रैक किया गया तो वह समस्तीपुर के रोसड़ा का निकला। फिर क्या था बेंगलुरु पुलिस रोसड़ा पहुंच गयी जहां से धमकीभरा इमेल भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ लेकर बेंगलुरु रवाना हुई। इलाके के लोगों को भी यह पता ही नहीं चल सका था कि आखिर युवक को क्यों गिरफ्तार किया गया है। लेकिन जब इसके बारे में जानकारी हुई तो वो भी दंग रह गये।