दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने का निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन
23-Jul-2022 02:27 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMATIPUR: एक तरफ बिहार में उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने की बात सरकार आए दिन करती है वही समस्तीपुर के इकलौते जूट मिल में एक बार फिर से ताला लटक गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के जूट मिल को बंद किए जाने से मिल में काम करने वाले मजदूरों के बीच रोजगार का संकट गहराने लगा है। मिल प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब मजदूर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।
मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने जूट मिल में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। मिल प्रबंधन की दलील है कि मजदूरों द्वारा प्रोडक्शन कम किए जाने के कारण मिल को बंद किया गया है। वहीं मिल में काम करने वाले लोगों का कहना है कि मिल प्रबंधन साजिश के तहत मजदूरों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। मिल को बंद किये जाने से यहां काम करने वाले हजारों मजदूरों के समक्ष रोजगार संकट गहरा गया है।
मजदूर यूनियन के नेताओं का कहना है कि इससे पूर्व भी 2017 में मिल को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त 2020 में फिर मिल को चालू किया गया था। तब से अब तक मिल चल रहा था लेकिन अब इसे एक बार फिर से बंद कर दिया गया है। प्रबंधन के बड़े अधिकारी मिल छोड़कर फरार हो गए है। अब मजदूरों से बातचीत करने के लिए भी मिल में कोई अधिकारी मौजूद नहीं है।
मिल में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि मिल प्रबंधन की दलील है कि प्रोडक्शन कम होने की वजह से मिल को बंद किया गया है। जबकि मजदूरों का कहना है कि यह मिल काफी पुराना है। मिल में लगे उपकरण काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में पुराने और जर्जर मशीन से प्रोडक्शन को बढ़ाना संभव नहीं है। मिल प्रबंधन द्वारा नए उपकरण और मेंटेनेंस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था उल्टे मिल मजदूरों पर ही ठीकरा फोड़ मिल को बंद कर दिया गया है।
मिल मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही मिल प्रबंधन और सरकार मिल को शुरू नहीं करती है तो आगे उनका आंदोलन और तेज होगा। समस्तीपुर का यह इकलौता जूट मिल है जिससे करीब एक हजार मजदूरों का घर चलता है। यदि मिल बंद हुआ तो वे सभी बेरोजगार हो जाएंगे। जिसका सीधा असर उनके जीवन यापन पर पड़ेगा। अब मजदूर सरकार पर उम्मीद लगाए बैठे हैं।