बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
22-Apr-2021 12:30 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: लोजपा नेता संतोष तिवारी उर्फ अन्नु तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन कुमार उर्फ कारगिल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अमन की गिरफ्तारी हरियाणा के गुरुग्राम से हुई है। जिसकी निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि बीते 26 मार्च को वैनी ओपी क्षेत्र के रेपूरा गांव में पूसा की प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी के पति लोजपा नेता अन्नू तिवारी की घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस लगातार तकनीकी अनुसंधान करते हुए गुरुग्राम हरियाणा से मुख्य आरोपी अमन कुमार उर्फ कारगिल को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी कारगिल अन्नू तिवारी का ही सहयोगी था। इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में कारगिल अपनी मां को रेपुरा से पंचायत समिति का चुनाव लड़ाना चाहता था लेकिन अन्नू तिवारी की पत्नी वर्तमान में यही से चुनाव जीती थी और प्रखंड प्रमुख भी बनी थी। इस बार भी अन्नू तिवारी की पत्नी ही चुनाव लड़ने वाली थी इसलिए अन्नू तिवारी और कारगिल के बीच इसे लेकर विवाद हो गया था। अन्नू तिवारी काफी नाराज था और 10-15 दिन पहले कारगिल को अपने घर पर बुलाकर गाली गलौज की थी और धमकी भी दिया था। इसी बात से गुस्साएं अमन उर्फ कारगिल ने संतोष उर्फ अन्नू तिवारी की हत्या उसी के घर कर दी।