बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
29-Feb-2020 09:23 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: अपराधियों का कहर समस्तीपुर में जारी है. अपराधियों ने युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिससे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है. यह घटना ताजपुर थाना के भेरोखरा इलाके की है.
गर्दन में फंसी गोली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक शादी समारोह से आ रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने सौदागर कुमार नामक एक युवक को गोली मार दी. गोली उसके गर्दन में लगी है. घटना की खबर मिलते ही जख्मी युवक के घर में कोहराम मच गया है.
दो दिन पहले तीन की हुई थी हत्या
बता दें कि दो दिन पूर्व ही इस थाना क्षेत्र में महज़ 7 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मार हत्या कर दी गयी थी. फिर अगली सुबह ही पटोरी में भी एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस अभी उस घटना में शामिल अपराधी की तलाश ही कर रही थी कि शुक्रवार की देर रात फिर एक युवक को गोली मार दी गयी. बताया जा रहा है कि युवक अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह से घर लौट रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी है.