Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
26-Jan-2020 07:08 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित संत कबीर रामजीवन मुसाय नायक महिला महाविद्यालय में झंडोतोलन के समय ही जमकर हंगामा हो गया. विवाद शुरू हुआ इस कॉलेज में प्रिंसिपल पद के दो दावेदारों के बीच झंडा फहराते समय मंच पर चढ़ने को लेकर जो बाद में बात हाथापाई तक पहुंच गया.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कॉलेज के अध्यक्ष को झंडोत्तोलन करना था लेकिन उनके साथ प्रिंसिपल के रूप में बगल में खड़े होने को लेकर कॉलेज के ही दो प्रोफेसर आपस में भीड़ गए. एक प्रो. रामाश्रय यादव का कहना था कि प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें विधिवत रूप से प्रिंसिपल बहाल किया हुआ है जबकि दूसरे प्रो. रामकरण महतो का कहना था कि कोर्ट से उन्हें प्रिंसिपल नियुक्त किया है. इसी बात पर बखेड़ा खड़ा हो गया और काफी देर तक हंगामा होता रहा. इस बीच बीच बचाव कर अध्यक्ष ने झंडा फहराया.
इस हाथापाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले एक कॉलेज में इस तरह की हरकत से यह राजनीति का अखाड़ा बन गया है. वह भी गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के मौके पर शिक्षकों का इस तरह का व्यवहार कहीं से भी सही नहीं कहा जा सकता है.