ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / समाजवादी नीतीश पर शिवानंद का तंज, बोले.. परिवार में सियासी उत्तराधिकारी नहीं तो...

समाजवादी नीतीश पर शिवानंद का तंज, बोले.. परिवार में सियासी उत्तराधिकारी नहीं तो महान कह लीजिए

10-Feb-2022 11:32 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई के साथ जो इंटरव्यू दिया. उसमें नीतीश कुमार की खूब तारीफ की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को असली समाजवादी बताते हुए कहा था कि उनके परिवार में कोई दूसरा राजनीति में नहीं है. और राजनीतिक परिवारवाद से नीतीश काफी अलग है. इस बात की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें असली समाजवादी बताया था. लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का नाम लिया. लेकिन अब नीतीश को असली समाजवादी बताए जाने पर उनके ही पुराने सहयोगी और आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने जबरदस्त तंग कसा है.


पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास सियासी उत्तराधिकारी नहीं है. परिवार के अंदर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जो उनके राजनीतिक उत्तराधिकार को आगे बढ़ा सके. शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत के बारे में सबको मालूम है कि वह राजनीति में आने की संभावनाओं को खारिज कर चुके हैं. निशांत को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं. दुर्भाग्य से नीतीश कुमार की पत्नी भी अब इस दुनिया में नहीं है. ऐसे में उनके पास जब राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं तो भले ही आप उन्हें महान कर लीजिए .तिवारी ने कहा कि राजनीति में परिवार आगे बढ़े इसके लिए उत्तराधिकारी होना भी बेहद जरूरी है. जब नीतीश कुमार के पास कोई उत्तराधिकारी ही नहीं तो उनके बारे में कुछ भी कहा जा सकता है.


इतना ही नहीं शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को असली समाजवादी बताए जाने पर भी पलटवार किया. शिवानंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री दिन भर में सैकड़ों झूठ बोलते हैं. प्रधानमंत्री जिस तरह झूठी बातों का प्रचार करते हैं, उसे राजनीति का स्तर नीचे गया है. तिवारी ने यह भी कहा कि लोहिया ने शादी नहीं की थी इसलिए उनका कोई उत्तराधिकारी राजनीति में नहीं आया. जॉन फर्नांडिस ने शादी की तो उनकी पत्नी के साथ संबंध आगे नहीं चले. वह दोनों अलग-अलग रहे उनकी भी कोई औलाद नहीं थी.