22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
21-Mar-2023 04:13 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सबके भाईजान सलमान खान को एक बार फिर से जान से मार देने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के द्वारा दी गई है. जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने उनके घर के बहार सुरक्षा बढ़ा दी है. बीते दिनों सलमान खान को एक धमकी भरा ईमेल आता है जिसमें लिखा है कि गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) सलमान खान से आमने-सामने बैठकर बात करना चाहता है. उसके बाद सलमान खान के मैनेजर मुंबई के बांद्र पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई हैं. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
सलीम खान के रातों की उड़ी नींद
जब से सलमान खान को जान से मारने की धमकी आई है तब से उनके पिता सलीम खान बहुत परेशान हैं. सलमान खान के परिवार के सभी सदस्य को सही से नींद नही आ रही हैं. लेकिन सलमान खान का कहना है कि वो इस धमकी को लेकर परेशान नहीं हैं, उनका मानना है कि जितना वे परेशान होंगे, दुश्मनों को लगेगा उनकी चाल सफल हो रही है. साथ ही उनका कहना है जो जब होना है होगा. वही परिवार के दबाव के कारण भाईजान ने सारे आउटिंग रद्द कर दिए है.
सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
आपको बता दें सलमान खान के सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस काफी एक्टिव हैं. एक्टर के सिक्यूरिटी को बढ़ाया गया हैं. उनके घर के पास भी काफी मात्रा में सिक्यूरिटी को बढ़ाया गया हैं.
सलमान खान माफ़ी मांगेंगे तो सब ठीक हो जायेगा
लॉरेंस बिश्नोई जो जेल में बंद है वो एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर सलमान खान माफ़ी मांग लें तो सब ठीक हो सकता है. उसने कहा सलमान खान का अहंकार रावण से भी ज्यादा है, मैं उन्हें पिछले चार-पांच सालों से मारना चाहता हूं. साथ ही उसने कहा सलमान खान को बीकानेर के मंदिर जा कर माफ़ी मांगनी चाहिए. उसके जिंदगी का लक्ष्य सलमान को मारना हैं.