बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Apr-2020 05:00 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARI: त्रिपुरा में तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) जवान चंदन कुमार का पार्थिव शरीरआज उनके गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के घर पर पहुंचते ही माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया और पूरा गांव अपने इस लाल की याद में रो उठा। शव देखते ही पत्नी और मां जहां लिपट कर बेहोश हो गई, वही गांव के अन्य लोगों के भी आंसू रुक नहीं रहे थे। वहीं लॉकडाउन की परवाह किए बगैर गांव के लाल को आखिरी विदाई देने के लिए लोग उमड़ पड़े।
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शोक जताते हुए कहा है कि बीएसएफ में सिपाही के पद पर कार्यरत चंदन जी की आत्मा को प्रभु शांति दें एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को इस विपदा को सहने की शक्ति दें। इससे पहले चंदन कुमार का शव बीएसएफ के विशेष हेलीकाप्टर से बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पहुंचा।
हवाई अड्डे पर बीएसएफ के अधिकारियों ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ तिरंगा में लिपटे पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से उतारकर फूलों से सजे मिनी ट्रक में रखा। इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, जिला मंत्री कुंदन भारती समेत अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए अंतिम विदाई दी। इसके बाद सुरक्षा के बीच पूरे सैनिक सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भगवानपुर के बनवारीपुर लाया गया है। जहां की अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। मौके पर अपने लाल को देखने के लिए लॉकडाउन की परवाह किए बगैर सैकड़ों लोग जुटे हुए हैं।
बता दें कि बेगूसराय जिला के बनवारीपुर निवासी चंदन कुमार बीएसएफ में कार्यरत थे। चार अप्रैल को ड्यूटी के दौरान ही त्रिपुरा में मौत हो गई। बताया जाता है कि खाना खाकर वह दूसरे पोस्ट पर ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे तभी अचानक रास्ते में गिर कर बेहोश हो गए। जब तक साथी अस्पताल ले जाते उसी दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से बात की थी और फिर उसी दोपहर चंदन के शहीद होने की सूचना परिवार वालों को प्राप्त हुई ।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...