Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-May-2020 11:55 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA:शहीद सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर आज गया अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा।जहां सीआरपीएफ के कमांडेंट, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर शहीद को सलामी दी गयी।
गया एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों ने जवान को सलामी दी। यहां से शहीद संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर विशेष वाहन से औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत दाउदनगर के देवहारा उनके पैतृक गांव भेजा गया है। जहां राजकीय समारोह के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।शहीद संतोष मिश्रा के बड़े भाई विकास मिश्रा ने कहा कि मुझे अपने भाई के बलिदान पर गर्व है। शहीद संतोष की पत्नी और उनका एक ढाई वर्ष का पुत्र इन दिनों गांव पर ही है।
सीआरपीएफ के आईजी राजकुमार ने बताया कि 3 मई को जम्मूकश्मीर के हंदवाड़ा में गश्ती के दौरान आतंकवादियो ने गश्ती दल पर हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे।शहीद हुए तीनों जवान बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के रहने वाले थे। तीनो जवानो में एक जवान बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सीआरपीएफ कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा थे, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत पर आज पूरा बिहार गर्व कर रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद संतोष के प्रति गहरा शोक जताया है और कहा है कि शहीद की शहादत को हमारा देश हमेशा याद रखेगा। गर्व है कि बिहार के एक सपूत ने आतंकियों से लोहा लेते हुए अपनी जान गंवा दी। उनकी शहादत को बिहार हमेशा याद रखेगा।