ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / सही में खराब है नीतीश कुमार की तबीयत या कोई राजनैतिक साजिश,...

सही में खराब है नीतीश कुमार की तबीयत या कोई राजनैतिक साजिश, बोले जीतन राम मांझी ...जल्द जारी हो हेल्थ बुलेटिन

04-Dec-2023 10:40 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पिछले छह दिनों से गंभीर रूप से बीमार है। लिहाजा वो किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं। इतना ही आज सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार भी नहीं आए। ऐसे में अब उनकी तबियत खराब होने को लेकर भी बिहार की राजनीति काफी गर्म हो गई है। सीएम के तबियत खराब होने को लेकर एक दौर में उनके काफी करीबी रहे वर्तमान में भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बड़ी बात कही है। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मिडिया हैंडल ट्विटर से एक्स करते हुए लिखा है कि- पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?


मालूम हो कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार पिछले चार-पांच दिनों से बीमार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वायरल फीवर हुआ है, जिसके बाद से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने कि सलाह दी है। डॉक्टर लगातार सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने बताया कि मुंगेर में कार्यक्रम के दौरान ही नीतीश जी को फीवर आया था, पिछले दिन-चार दिनों से बुखार है। डॉक्टरों के अनुसार वायरल फीवर है, दो-चार दिन में ठीक हो जाएगा। लेकिन, अभी तक कोई सुधार की सुचना निकल कर सामने नहीं आयी है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि - मुख्यमंत्री जी काफी बीमार है हम उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं। लेकिन, हम यह भी मांग करते हैं कि सीएम का हेल्थ बुलेटन जारी हो ताकि पुरे बिहार को मालूम चल सके की इनको क्या हुआ है।