बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग
20-Feb-2022 10:02 PM
By रितेश हन्नी
SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसमें एक दस साल का बालक भी शामिल है। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जबकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का हाल बेहाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ लोग बाइक से जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मृतकों में एक दस साल का बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जबकि मौके पर आई पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। घटना सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के डुमरा पेट्रोल पंप के पास की है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बस के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
वही दूसरी घटना महिषी थाना क्षेत्र के तेघरा बांध पर हुई। जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल शख्स का नाम संजय राम बताया जा रहा है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास भी यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पर छह लोग सवार थे। ऑटो सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये है जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।