ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / सहरसा में नाव पलटने से 2 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा में नाव पलटने से 2 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

31-Aug-2021 03:12 PM

SAHARSA : बिहार के सहरसा में नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नाव पर करीब आधा दर्जन लोग सवार थे जिनमें से 4 लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई. 


घटना नौहट्टा के सितली इलाके में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब आधा दर्जन लोग सवार होकर जा रहे थे. तभी अचानक से नाव पलट गई. चार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. 


इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया. मामले की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.