केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2020 01:44 PM
PATNA : जिस वक्त आप अपने परिजनों के साथ होली मना रहे होंगे उस वक्त पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर आपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर ड्यूटी कर रहे होंगे. 24 घंटे ड्यूटी में जवान मुस्तैद रहेंगे.
आज हमारे रिपोर्टर ने कुछ ऐसे ही पुलिस जवानों से बात की जो बिहार के अलग-अलग जिले के हैं और होली के दिन भी घर-परिवार से दूर रहकर सड़कों पर ड्यूटी करते हुए होली मनाएंगे. क्या महिला क्या पुरुष सभी ड्यूटी में तैनात रहेंगे.
बात करने के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि हम जनता की सेवा करते हुए सड़कों पर होली मनाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने पर्व में घर से दूर रहने के सवाल पर कहा कि पुलिस में हम जनता की सेवा करने के लिए आएं हैं इसलिए होली के दिन घर परिवार की याद तो आएगी पर हम लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करेंगे.
वहीं होली घर पर मनाने के सवाल पर एक ट्रैफिक पुलिस की आंख भर आई. उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए सड़कों पर ही होली मनाएंगे और घर के लोगों से वीडियो कॉल के जरिये होली में शामिल हो जाएंगे. इसके बाद जब घर जाएंगे तो बच्चों के साथ होली मनाएंगे. इसके साथ ही सभी ने लोगों से शांतिपूर्ण और मिलजुल कर होली मनाने का संदेश दिया. उनलोगों ने लोगों से अपिल की कि आप अच्छे से होली मनाएं, हम आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे