Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
11-Apr-2024 11:48 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब महज आठ दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में इन अंतिम दिनों में तमाम राजनेता काफी जोर -शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अमेरिकी पत्रिका को इंटरव्यू दिया है। जिसमें पीएम ने साफ़ -साफ़ शब्दों में कहा है कि भगवान श्री राम का नाम भारत की राष्ट्रीय चेतना पर अंकित है।
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम के जीवन ने देश की सभ्यता में विचारों और मूल्यों की रूपरेखा तय की है। अमेरिकी पत्रिकाके साथ बातचीत में पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों पर भी खुलकर बात की है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर चर्चा करते हुए कहा है कि - "भगवान राम के जीवन ने हमारी सभ्यता में विचारों और मूल्यों की रूपरेखा तय की है। उनका नाम देश के कोने-कोने में गूंजता है। इसलिए, 11 दिनों के विशेष अनुष्ठान के दौरान मैंने उन जगहों पर तीर्थयात्रा की जहां श्री राम के पदचिह्न हैं। इस यात्रा के दौरान मैं देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचा। हमने देखा कि श्री राम हम सभी के भीतर पूज्य स्थान रखते हैं।"
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर सदियों की दृढ़ता और बलिदान की पराकाष्ठा है। श्री राम की अपने जन्मस्थान पर वापसी राष्ट्र के लिए एकता का एक ऐतिहासिक क्षण था। यह सदियों की दृढ़ता और बलिदान की पराकाष्ठा थी। जब मुझे समारोह का हिस्सा बनने के लिए कहा गया तो मुझे पता था कि मैं 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करूंगा। देश के लोगों ने राम लला की वापसी का गवाह बनने के लिए सदियों से धैर्यपूर्वक इंतजार किया है।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के पदभार संभालने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने की वकालत की है। लेकिन पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने से परहेज किया। मोदी ने कहा कि वह पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच शांतिपूर्ण रिश्ते पूरी दुनिया के लिए अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा की स्थिति का समाधान किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति को तत्काल संबोधित करने की आवश्यकता है। ताकि हमारी द्विपक्षीय बातचीत को सामन्य बनाया जा सके। भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल हमारे दोनों देशों के लिए बल्कि दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।''