ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / news / सदर अस्पताल में तड़प-तड़प कर मर गया कोरोना जांच के लिए आया मरीज,...

सदर अस्पताल में तड़प-तड़प कर मर गया कोरोना जांच के लिए आया मरीज, पत्नी गिड़गिड़ाती रही किसी ने कुछ नहीं किया

23-Apr-2021 07:00 PM

MUZAFFARPUR : सरकारी अस्पताल में कोरोना जांच कराने के लिए आये एक मरीज ने अस्पताल के दरवाजे पर तड़प तड़प कर दम तोड़ गिया. उसकी पत्नी चीख चीख कर मदद की गुहार लगाती रही, सदर अस्पताल के किसी कर्मचारी ने उसकी ओर झांका तक नहीं. जिले के सबसे बडे सरकारी अस्पताल में हुई इस मौत ने कोरोना को लेकर सरकारी इंतजामों को एक बार फिर नंगा कर दिया है. 


दरअसल मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक दंपति कोरोना जांच के लिए पहुंचे थे. अस्पताल में जांच के लिए आये लोगों की लंबी लाइन लगी थी. लिहाजा अपनी बारी की इंतजार कर रहे पति-पत्नी अस्पताल के प्रतीक्षालय में बैठ गये. 


कुछ देर बाद ही कुर्सी पर बैठा पति अचानक फर्श पर गिर गया औऱ तड़पने लगा. पति को फर्श पर गिरा तड़पते देख पत्नी चीखने-चिल्लाने लगी. महिला गिड़गिड़ाती हुई अस्पताल के लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी. लेकिन अस्पताल का एक भी कर्मचारी उस ओऱ झांकने तक नहीं आया.  एक घंटे तक तडपने के बाद महिला के पति ने फर्श पर ही दम तोड़ दिया. 


उस व्यक्ति की मौत के बाद मेडिकल टीम वहां पहुंची. डॉक्टरों ने नब्ज देखा औऱ उसके मृत होने का एलान कर दिया. बेबस महिला चीखती चिल्लाती रही. महिला कह रही है कि अस्पताल प्रशासन के कारण उसके पति की मौत हो गयी. महिला ने बताया कि लगभग एक घंटे तक उसका पति फर्श पर पड़ा तड़पता रहा. वह बार-बार अस्पताल के लोगों से मदद की गुहाल लगा रही थी लेकिन कोई आगे नहीं आया. इसी बीच उसके पति ने दम तोड़ दिया. 


वैसे, सदर अस्पताल के दरवाजे पर एक व्यक्ति की तड़प तड़प कर मौत होने के बाद सिविल सर्जन ने अपने अधीनस्थों को डांटने-फटकारने की रस्म अदायगी की. सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र कुमार चौधरी ने अस्पताल के मैनेजर प्रवीण कुमार को फटकार लगा कर मौत के दाग को छुड़ा लिया. उनकी फटकार के बाद अस्पताल के मैनेजर ने एंबुलेंस से डेड बॉडी को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.